सात साल बाद रिटायर्ड शिक्षक को मिला इंसाफ, चेक बाउंस में शिक्षक को सजा
एटा, मई 17 -- अलीगंज, कस्बा निवासी रिटायर्ड अध्यापक दिनेश चंद्र गुप्ता को आखिरकार सात साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद न्याय मिल गया। चेक बाउंस और धनराशि विवाद से जुड़े मामले में सीजेएम न्यायालय ने आरोपी शिक्षक को दोषी ठहराते हुए एक वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है साथ ही चार लाख 63 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड जमा न करने की स्थिति में आरोपी को एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। कस्बा अलीगंज के मोहल्ला बालकिशन निवासी रिटायर्ड अध्यापक दिनेश चंद्र गुप्ता पुत्र कामता प्रसाद ने नवंबर 2019 में डीएवी इंटर कॉलेज में तैनात अध्यापक अरुण कुमार पुत्र शिवचरण के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया था। पीड़ित का आरोप था कि आरोपी शिक्षक ने जरूरत बताकर उनसे आठ लाख रुपये उधार लिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी पूरी रकम वापस नहीं की गई और बार-बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.