मेरठ, मार्च 20 -- इस वर्ष मुकद्दस माह रमजान में एक खास संयोग बना है, जब पूरे माह में पांच जुमे (शुक्रवार) पड़ रहे हैं और रोजेदारों को पूरे 30 रोजे रखने का मौका मिला है। सात साल बाद ऐसा मौका है, जब रमजान माह में पांच जुमे पड़े हैं। इससे पूर्व 2019 में रमजान माह में पांच जुमे पड़े थे। कारी अफ्फान कासमी कहते हैं कि रमजान का महीना चांद के हिसाब से 29 या 30 दिनों का होता है। ऐसे में पांच जुमे का एक ही रमजान में आना सामान्य नहीं है। आमतौर पर ऐसा पांच से छह वर्षों में एक बार देखने को मिलता है, जिससे इसकी अहमियत और बढ़ जाती है। हाफिज वकील अहमद कहते है कि रमजान में हर नेकी का सवाब कई गुना बढ़ जाता है और जुमे का दिन होने के कारण इसकी फजीलत और भी बढ़ जाती है। मौलाना सलमान कासमी एवं मुफ्ती हफीफउल्लाह कहते हैं कि रमजान में पांच जुमे का आना बेहद खास बा...