सात साल बाद भी नहीं मिली गुमला की लापता बच्ची, हाईकोर्ट नाराज
रांची, मई 5 -- रांची, संवाददाता। वर्ष 2018 में गुमला से लापता हुई बच्ची के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान कड़ी नाराजगी जताई। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की खंडपीठ ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि गुमला पुलिस करीब सात साल बाद भी बच्ची का पता नहीं लगा सकी है। कोर्ट ने तल्ख लहजे में पूछा कि क्या बच्ची को खोजने के लिए पुलिस को एक साल और चाहिए। सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से बताया गया कि बच्ची अब तक "ट्रेसलेस" है। इस पर अदालत ने इसे पुलिस की लापरवाह कार्यशैली करार देते हुए कहा कि इतने लंबे समय के बाद भी कोई ठोस परिणाम नहीं निकलना अनुसंधान में गंभीर कमी को दर्शाता है। कोर्ट ने यह भी कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि गुमला पुलिस बच्ची को ढूंढने में असमर्थ है और अब मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंपने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.