इटावा औरैया, अप्रैल 16 -- इटावा। एक तरफ जहां प्रशासन संचारी रोग अभियान चलाने की बात कह रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर के लाइन पर क्षेत्र में साफ सफाई न होने से लोग परेशान है। अजीत नगर वार्ड के सभासद सुनील दत्त ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर वार्ड में साफ सफाई करने की मांग की। उनका कहना है कि पिछले 7 वर्षों से वार्ड में नालों की सफाई नहीं हुई है जबकि हर बार डेंगू मलेरिया जैसी घातक बीमारियों के चलते वार्ड में बड़ी संख्या में लोग इससे प्रभावित होते हैं। इसके बावजूद न तो नगर पालिका इस ओर ध्यान दे रही हो और न ही प्रशासनिक सहयोग मिल रहा है। यह भी पढ़ें- नालों की सफाई न होने से लोगों को दिक्कत उन्होंने जल्द से जल्द नाले नालियों और वार्ड में फैली गंदगी को साफ करने की मांग की है। उनका कहना है की बरसात के दिनों में स्थिति और भी अधिक गंभीर हो जाएगी ऐस...