चित्रकूट, मार्च 22 -- चित्रकूट। संवाददाता करीब सात साल बाद भाजपा की जिला कमेटी गठित कर घोषित की गई। प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति के बाद जब घोषित कमेटी की सूची बाहर आई तो जिले की राजनीति में हैसियत रखने वाले पार्टी के कई दिग्गजों को तगड़ा झटका लगा। अभी तक कमेटी में पदाधिकारी रहे उनके करीबी इस बार बाहर हो गए। काफी नए चेहरों को कमेटी में तरजीह दी गई है। फ्रंटल संगठनों के कई पदाधिकारियों को जिला इकाई में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।वर्ष 2019 में तत्कालीन जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे को जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी की जिला इकाई का गठन हुआ था। इसके बाद वर्ष 2023 में लवकुश चतुर्वेदी पार्टी के जिलाध्यक्ष बने। लेकिन उनके कार्यकाल में नई कमेटी का गठन नहीं हुआ। पुरानी कमेटी के सहारे ही वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव पार्टी मैदान में उतरी थी। पिछले वर्ष 16...