बदायूं, फरवरी 4 -- बिल्सी। बदायूं पुलिस ने सात साल पहले लापता हुई दो सगी बहनों को सफलतापूर्वक बरामद कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। यह मामला साल 2019 का है, जब दोनों किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थीं। लंबे समय तक सुराग न मिलने के बाद पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की मदद से उनकी लोकेशन गुरुग्राम के डीएलएफ-3 क्षेत्र में ट्रैक की। कोतवाल मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों बहनों को नाथूपुर गांव से सकुशल बरामद किया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए उन्हें बदायूं के वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.