फरीदाबाद, मार्च 14 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-12 का टाउन पार्क सात साल बाद शनिवार को फूलों की खुश्बू से महक उठा। चारों तरफ रखे करीब 35 किस्म के रंग बिरंगे फूलों से पार्क बेहद आकर्षक लग रहा था। दरअसल, नगर निगम की तरफ से आयोजित फूल महोत्सव से टाउन में।यह खूबसूरत नजारा देखने को मिला। स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने दो दिन चलने वाले इस फूल महोत्सव का सुबह आठ बजे उद्घाटन किया। रविवार शाम छह बजे महोत्सव का समापन होगा। कोरोना की वजह से बन्द हुआ था फूल महोत्सवगौरतलब है कि सेक्टर-12 के टाउन पार्क में हर साल फूल महितसव का आयोजन किया जाता था। लंबे समय से यह सिलसिला चला आ रहा था। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण इसका आयोजन करता था। शहर के पर्यावरण को बेहतर करना इसका मकसद रहता था। लेकिन कोरोना की वजह से इसका आयोजन बन्द कर दिया गया था। आखिरी ...