वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी। चौकाघाट डिविजन के अभियंताओं की मनमानी का मामला सामने आया है। सात साल पहले बकाये का भुगतान करने के बाद भी उपभोक्ता को लगभग चार लाख रुपये का बिजली बिल भेज दिया। इससे नये कनेक्शन की प्रक्रिया अटक गई है। कनेक्शन का आवेदन रद्दी में टोकरी में डाल दिया गया। उपभोक्ता का आरोप है कि बकाया जमा नहीं करने पर वर्तमान में चल रहे कनेक्शन को काटने की धमकी दी जा रही है। तेलियाबाग निवासी पीड़ित रतन कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके परिसर पर दो कनेक्शन थे। दोनों कनेक्शन का स्थायी विद्युत विच्छेदन (पीडी) कराने के लिए 2019 में आवेदन किया गया था। उस वक्त चौकाघाट डिविजन के अभियंताओं ने पीडी फाइनल कर बिल प्रस्तुत किया था। साथ ही मीटर उखाड़ लिया गया था। पीड़ित ने बताया कि एक कनेक्शन पर 15 हजार 749 रुपये बकाया था तथा दूसरे कनेक्शन पर 38 हजा...