औरैया, फरवरी 20 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने सनसनी फैला दी है। मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना के बाद हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या और प्रताड़ना की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिरोजाबाद जनपद के थाना मटसेना क्षेत्र के ग्राम इटौरा निवासी जी प्रसाद पुत्र रामस्वरूप ने कोतवाली अजीतमल में दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सोनी की शादी 31 अक्टूबर 2017 को अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम सांफर निवासी मोहित पुत्र रामबाबू शंखवार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे तथा आए दिन विवाद करते थे। पीड़ित पिता का आरोप है कि 14 फरवरी 202...