सात साल बाद चकबंदी पूरी, 1406 चकदारों को मिलेगी कंप्यूटरीकृत खतौनी
कन्नौज, अगस्त 24 -- कन्नौज। ग्राम गढ़िया कछपुरा में वर्ष 2016 से चल रही चकबंदी प्रक्रिया पूरी हो गई है। इससे गांव के 1406 चकदारों को जल्द कंप्यूटरीकृत खतौनी मिलने का रास्ता साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश जोत चकबंदी अधिनियम के तहत शुरू हुई प्रक्रिया में 12 अगस्त 2025 को कब्जा परिवर्तन पूरा कराया गया था। इसके बाद आकार पत्र-41 और 45 तैयार कराए गए। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देशन में अभिलेख चकबंदी आयुक्त को भेजे गए। आयुक्त ने 17 अगस्त को चकबंदी कार्य समाप्त होने की घोषणा की। कंप्यूटरीकृत खतौनी मिलने से भूमि अभिलेख सुरक्षित और पारदर्शी होंगे तथा ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्यों में सुविधा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.