मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुरौल, एक संवाददाता। मालपुर अग्रेल गांव में मंगलवार की रात सकरा पुलिस ने छापेमारी कर सात साल से फरार शराब तस्कर राजेश महतो को गिरफ्तार किया है। राजेश महतो अपने साथियों के साथ 2019 में ट्रक से शराब की खेप मंगाई थी। सूचना पर तत्कालीन थानेदार राजेश कुमार ने बिशनपुर बखरी गांव में छापेमारी करने पहुंचे। इस दौरान आरोपितों ने कई राउंड फायरिंग की थी। मौके से पुलिस ने चार शराब तस्करों को दबोचा लिया था, जबकि राजेश महतो फरार हो गया था। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार शिवानी श्रेष्ठा ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.