चम्पावत, फरवरी 12 -- सात साल पूर्व गायब हुआ एक किशोर युवक बन कर घर पहुंचा। दरअसल गायब किशोर को पुलिस ने सात साल बाद गुजरात से बरामद कर परिजनों को सौंपा। एसपी अजय गणपति ने बताया कि नर्सों, गुमदेश वर्तमान सेरीगैर, लोहाघाट निवासी नाबालिग निर्मल सिंह सामंत सात साल पूर्व गायब हो गया था। उस समय निर्मल की उम्र 14 साल थी। तमाम जगह खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने निर्मल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन स्माइल के तहत चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने निर्मल को गुजरात से बरामद किया। जिसे बीते 11 फरवरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस समय निर्मल की उम्र 21 वर्ष है। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, एएचटीयू के निरीक्षक इंद्रजीत सिंह, एसआई हरीश प्रसाद, एएसआई लाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.