सात साल के मासूम पर तेंदुए ने किया हमला, चीख सुनकर दौड़ी मां, बेटे को जबड़े से खींच लाई
बहराइच, अक्टूबर 5 -- Bahraich News: यूपी के बहराइच में एक तेंदुए ने सात साल के मासूम पर हमला कर दिया। बेटे की चीख सुनकर मां दौड़ी तो सामने तेंदुआ था और उसके जबड़े में उसके बेटे की बनियान फंसी थी। मां ने बिना अपनी जान की परवाह किए तेंदुए से भिड़कर बेटे की दोनों टांगें पकड़ लीं और पूरी ताकत से अपनी ओर खींचने लगी। तेंदुआ बच्चे को खींचकर ले जाने की कोशिश करता रहा, लेकिन कलेजे के टुकड़े को बचाने के लिए मां ने पूरी ताकत से उसे दबोच लिया। शोर मचने पर लोग दौड़े तो घबराया तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग निकला। हमले में बालक के शरीर पर कई गंभीर घाव आए हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कुछ देर बाद इसी इलाके में एक अन्य सात वर्षीय बच्ची पर भी वन्यजीव ने हमला कर घायल कर दिया। बच्ची अपनी मां के साथ गांव के बाहर जा रही थी। महिलाओं के शोर मचाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.