अल्मोड़ा, मार्च 23 -- अल्मोड़ा। देघाट थाना क्षेत्र से एक महिला सात साल के बेटे के साथ लापता है। पुलिस के मुताबिक सुरमोली निवासी तारा चंद्र ने तहरीर दी है। कहना है कि पांच मार्च को उनकी पत्नी डुमलोट थलीसैंण पौड़ी गढ़वाल स्थित मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। पत्नी के साथ सात साल का बेटा भी था। लेकिन पत्नी मायके नहीं पहुंची। इस पर उन्होंने आसपास और नाते-रिश्तेदारी में पत्नी के बारे में पूछताछ की। कहीं से भी पत्नी का सुराग नहीं लग पाया। पीड़ित ने पुलिस से पत्नी को तलाशने की गुहार लगाई है। मामले में एसओ देघाट अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि महिला और उसके बेटे की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.