मुजफ्फरपुर, जून 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बैरिया बस स्टैंड में सात साल पहले ट्रांसपोर्टर के एजेंट कुंदन सिंह की वर्चस्व को लेकर हुई हत्या में अब एक सीसीटीवी फुटेज की जांच चंडीगढ़ में होगी। इसके लिए मुजफ्फरपुर पुलिस चंडीगढ़ पुलिस से संपर्क करेगी। अहियापुर थाने की पुलिस को चंडीगढ़ भेजा जा सकता है। इस केस में जेल में बंद आरोपित सदातपुर निवासी पूर्व मुखिया अनिल चौबे ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। आरोपित ने हाईकोर्ट में बताया है कि वह घटना के दिन एक फरवरी 2019 को चंडीगढ़ में था। अनिल चौबे ने चंडीगढ़ पुलिस द्वारा दिया गया एक सीसीटीवी फुटेज भी पेश किया है。

जांच का आदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश अंसुल ने सीसीटीवी की जांच का आदेश देते हुए टिप्पणी की है कि पुलिस को पूर्व में ही इस सीसीटीवी फुटेज की जांच करानी चाहिए थी। पुलिस केस में केवल...