सात साल की मासूम घर से लापता, अनहोनी की आशंका
मुजफ्फरपुर, मई 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कच्ची पक्की थाना के माधोपुर हाट के पास से एक सात वर्षीय मासूम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। इसको लेकर उसके नाना ने कच्ची पक्की ओपी में केस दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी सात वर्षीय नातिन बीते मंगलवार के दिन 11 से 12 बजे के बीच अचानक घर से कहीं चली गई। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां खोज खबर ली, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। अनहोनी की आशंका को लेकर परिजन दहशत में हैं। आवेदन की जांच कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.