शाहजहांपुर, जुलाई 30 -- शाहजहांपुर। अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या आठ प्रेम शंकर की कोर्ट ने वर्ष 2024 के एक अत्यंत चर्चित और दुखद मामले में सख्त फैसला सुनाया है। अदालत ने सात वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने के दोषी इन्द्रपाल को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने दोषी पर दो लाख रुपये का भारी अर्थदंड भी लगाया है। अदालत में सुनवाई के दौरान पीड़िता की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) दिलीप सिंह चौहान ने मजबूत साक्ष्य, गवाही और अकाट्य तर्क प्रस्तुत किए। शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र का यह मामला 13 अप्रैल 2024 की रात का है। यह भी पढ़ें- छह वर्षीय बालिका से दुराचार करने वाले युवक को सजा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, वादी उस रात लगभग 12:30 बजे अपनी सात साल की मासूम बेटी के साथ मोहल्ले में बज रहे डीजे पर...