सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रुडकी, जून 17 -- मंगलौर, संवाददाता। पुलिस ने करीब दो माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने और खुद को मृत साबित करने के लिए गंगनहर के किनारे अपने कपड़े और जूते छोड़ दिए थे, ताकि पुलिस इसे आत्महत्या मानकर फाइल बंद कर दे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया। एक व्यक्ति ने दो माह पूर्व पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एक युवक ने उसकी सात वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। यह भी पढ़ें- सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार घटना के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.