पीटीआई, अक्टूबर 23 -- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से तीन दिन से लापता साल साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद से 42 साल के शख्स का पता लगाया और फिर गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बच्ची के लापता होने के बाद परिजन उसकी तलाश में निकले मगर काफी मशक्कत के बाद जब वह नहीं मिली तो उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई गई। अधिकारी के मुताबिक बच्ची किराने की दुकान पर सामान लेने गई थी और इसी के बाद से लापता थी। बच्ची का शव गुरुवार सुबह राजगामर पुलिस चौकी इलाके में पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों से बरामद किया गया। बच्ची के पिता ने 19 अक्टूबर की शाम गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी, जिसमें बताया था कि उनकी बेटी घर से किराने की दुकान पर सामान ...