प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज एयरपोर्ट पर सितंबर 2026 में विमान संचालन और यात्रियों की संख्या पिछले वर्षों के मुकाबले सबसे कम रही। उपलब्ध आंकड़ों के पूरे महीने में 168 विमानों का आवागमन हुआ और 26,009 यात्रियों ने सफर किया। वर्ष 2019 से 2026 तक के सितंबर के आंकड़ों की तुलना में यह सबसे कम है। फिलहाल प्रयागराज से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, भुवनेश्वर और हैदराबाद समेत छह शहरों के लिए विमान सेवाएं हैं। सितंबर में अकासा एयरलाइंस की मुंबई उड़ान सप्ताह में केवल एक दिन संचालित हुई। शनिवार को कोई विमान सेवा नहीं है। पिछले साल सितंबर की तुलना में इस बार विमानों की आवाजाही में 118 की कमी आई है। यह करीब 41.3 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं यात्रियों की संख्या 9,933 घट गई। वर्ष 2023 में सितंबर के दौरान सबसे ज्यादा 55,526 यात्र...