बांदा, जनवरी 4 -- बांदा। सहकारी समितियों को हाईटेक करने के साथ ही सेवाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। जिले की सात साधन सहकारी समितियों में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इसको लेकर समितियों का चयन भी कर लिया गया है। जल्द ही चयनित समितियों पर ग्रामीणों को सस्ती दर पर जेनरिक दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। लोग यहां से सस्ती दवाएं खरीद कर सकेंगे। पांच समितियों पर पहले ही केंद्र खोले जा चुके हैं। साधन सहकारी समितियों को लोगों के लिए लाभप्रद बनाने और समितियों की आर्थिक स्थित सुधारने के लिए शासन द्वारा समितियों को बहुउद्देशीय समिति बी पैक्स नाम दिया गया है। अभी तक समितियां खाद बीज की बिक्री आदि के कार्य कार्य कर रही थीं। अब इन्हें आमजन से जुड़े अन्य कार्यों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की कवायद शुरू की गई है। समितियों पर जनसेवा केन्द्र खोले जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.