शामली, जुलाई 5 -- कांधला निवासी विवाहिता ने अपने पति, देवर, जेठ, सास और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता इशरत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2021 में उसका निकाह हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करता रहा। उसने देवर कासिम पर कई बार छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया। शिकायत के अनुसार 2 मई 2026 को घर में अकेला पाकर देवर ने उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की। यह भी पढ़ें- महिला से कमरे में घुसकर देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास विरोध करने पर मारपीट की गई। आरोप है कि इसके बाद सास, पति, जेठ व अन्य परिजनों ने भी उसके साथ मारपीट की तथा दुपट्टे से गला दबाकर जान से मारने...