सात समीक्षा अधिकारी बने अनुभाग अधिकारी, मिली नई तैनाती
लखनऊ, सितम्बर 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सचिवालय सेवा के सात समीक्षा अधिकारियों को अनुभाग अधिकारी के पद पर नियमित पदोन्नति दी गई है। सचिवालय प्रशासन विभाग की ओर से गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार पदोन्नति के बाद सभी अधिकारियों को अलग-अलग विभागों में तैनाती दी गई है।जारी आदेश के अनुसार पंकज श्रीवास्तव को गृह विभाग से पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन विभाग भेजा गया है। विजय कृष्ण यादव को न्याय विभाग से राजस्व विभाग में तैनाती मिली है। मेराज अहमद अंसारी को प्राविधिक शिक्षा से रेशम विकास विभाग भेजा गया है। पवन कुमार द्विवेदी को राजस्व विभाग से लोक निर्माण विभाग, उमेश चन्द्र शुक्ल को सचिवालय प्रशासन से चिकित्सा शिक्षा विभाग और राम शंकर मिश्र को गृह विभाग से राजस्व विभाग में तैनात किया गया है। परवेज आदिल को मुख्यमंत्री कार्यालय में ही यथावत रखा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.