सासाराम, मार्च 9 -- बिहार के रोहतास (सासाराम) जिले में सात सगे भाइयों को एक साथ उम्रकैद की सजा मिली है। सातों को साढ़े 11 साल पुराने हत्याकांड के मामले में यह सजा मिली है। रोहतास जिला जज 10 उमेश राय की अदालत ने सोमवार को सातों भाइयों को दोषी करार देत हुए उन्हें आजीवन कारावास और 20-20 हजार रुपये का जुर्माने की सजा भुगतने का आदेश दिया। दोषियों मेंं कोचस थाना क्षेत्र के छितनडिहरा निवासी रंगीला पाल, रविंद्र पाल, वीरेंद्र पाल, योगेंद्र पाल, राजेंद्र पाल, रमेश पाल और उमेश पाल शामिल हैं। जुर्माना जमा नहीं भरने पर सभी दोषियों को को तीन-तीन माह की अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतने का आदेश भी दिया गया है।क्या था मामला? बताया जाता है कि हत्याकांड 16 सितंबर 2014 की रात आठ बजे हुई थी। मामले की प्राथमिकी मृतक के पुत्र कोचस थाना क्षेत्र के छितनडिहरा निवासी...