गुड़गांव, मार्च 10 -- गुरुग्राम। सिधरावली गांव स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सिटी ऑफ कलर्स में सोमवार देर रात बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के लिए की जा रही 40 फीट गहरी खुदाई के दौरान मिट्टी का बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया। इसमें 11 श्रमिक दब गए,जिनमें से सात की मौत हो गई,जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मृतक श्रमिक के भाई की शिकायत पर बिल्डर कंपनी समेत छह पर मुकदमा दर्ज किया है। इस दौरान पास में काम कर रहे 11 श्रमिक बाल-बाल बच गए। सिग्नेचर ग्लोबल सिटी ऑफ कलर्स, बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी, ठेकेदार दीनदयाल शर्मा उर्फ डीडी शर्मा, प्रोजेक्ट इंचार्ज दिनेशवीर,साइट स्ट्रक्चर इंचार्ज विकास पांडे और सेफ्टी इंचार्ज ऑफिसर के खिलाफ बिलासपुर थाने में मंगलवार को मामला दर्ज किया गया है।जांच करते हुए देर शाम प्रोजेक्ट मैनेजर दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.