जमशेदपुर, मार्च 13 -- गुरुग्राम/जमशेदपुर, हिटी प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एसटीपी की खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से सात श्रमिकों की मौत की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया है। शुक्रवार को आयोग ने हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव और गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया है। दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के आदेश दिए गए।सिधरावली गांव स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सिटी ऑफ कलर्स कॉलोनी में सोमवार देर रात निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की खुदाई करने के दौरान अचानक मिट्टी ढह गई। इस मलबे की चपेट में आने से 11 मजदूर दब गए थे। सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में से छह श्रमिक झारखंड के रहने वाले थे। एनएचआरसी ने मीडिया रिपोर्ट्स पर गौर करते हुए कहा है कि यदि खबरें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.