सात श्रमिकों की मौत मामले में जांच के लिए एसआईटी गठित
गुड़गांव, अगस्त 31 -- गुरुग्राम,दीपक आहूजा। जयपुर हाईवे स्थित गांव सिधरावली में सात श्रमिकों की मौत की जांच एसआईटी (विशेष जांच दल) करेगी। हरियाणा मानवाधिकार आयोग की सिफारिश पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने एसआईटी का गठन किया है। यह एसआईटी अपनी रिपोर्ट पांच सितंबर तक मुख्य सचिव को सौंपेगी। आयोग में इस मामले की सुनवाई 15 सितंबर निर्धारित है। हरियाणा मानवाधिकार ने गत 13 मई को जारी एक आदेश के तहत मुख्य सचिव से सिफारिश की थी कि एक वरिष्ठ आईएएस की अध्यक्षता में इस हादसे की जांच करवाई जाए। मुख्य सचिव ने जीएमडीए सीईओ पीसी मीणा की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की है।
एसआईटी के सदस्यों की नियुक्ति इसमें पुलिस आयुक्त शिबास कविराज, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधीक्षक अभियंता मनोज कुमार, श्रम विभाग के उप निदेशक अशोक नैन, खनन अधिकारी निरंजन लाल को सदस्य नियुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.