बुलंदशहर, फरवरी 28 -- डिबाई, संवाददाता। डिबाई पुलिस ने अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात शातिर अपराधियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध किया है। सभी आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बताए जा रहे थे और उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि रतन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ताज मोहम्मद उर्फ बसइया व सगीर निवासी ग्राम सनोट थाना जहांगीराबाद, हम्मू उर्फ भूरा निवासी ग्राम सिल्ला थाना हरदुआगंज, नाजिम व दिलदार निवासी ग्राम पिलखना थाना अकराबाद, अलीम मुल्ला निवासी मोहल्ला सराय रहमान थाना बन्ना देवी अलीगढ़, राजू उर्फ राज़ुद्दीन निवासी ग्राम पीतमपुर थाना छतारी जो कि शातिर चोर है उक्त आरोपी मंदिरों से घंटे चोरी किया करते थे। साथी आरोपियों का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है। सभी...