मोतिहारी, अप्रैल 15 -- मोतिहारी, निसं। जिले में शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एएलटीएफ व श्वान दास्ता की टीम ने कार्रवाई की है। जिले के विभिन्न जगहों स्थित 7 शराब भट्ठियों को पुलिस ने ध्वस्त किया है। दो बाइक को बरामद किया गया है। जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी। उन्होंने बताया कि कार्रवाई में 194 लीटर देसी चुलाई शराब, चार लीटर विदेशी शराब को बरामद किया गया है। जबकि 15,600 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया गया है। नदी, सरेह, नहर, बांसवारी व बगीचा में छुपाकर बनाए जा रहे चुलाई शराब के नेटवर्क को ध्वस्त करने की कार्रवाई चल रही है। यह भी पढ़ें- सात शराब भट्ठी ध्वस्त साथ ही शराब तस्करों को चिंहित कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...