पूर्णिया, मार्च 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के श्रीनगर पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे सात शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। श्रीनगर थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि शराब पीकर हंगामा कर रहे सात शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जिसमे कोआपरेटिव बाजार में शराब के नशे मे हंगामा कर रहे सुधीर मेहता,धर्मेन्द्र कुमार,अरुण महतो, रेवेन महतो एवं उपेन्द्र रिषी को गिरफ्तार किया गया जबकि जगैली चौक पर शराब के नशे मे हो हंगामा कर रहे प्रमोद महतो एवं अखिलेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...