श्रावस्ती, जून 25 -- श्रावस्ती। समाज कल्याण विभाग की ओर से सात व 14 जुलाई को 142 जोड़ों का विवाह कराएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. अमरनाथ यति ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए 427, निकायों के लिए 48 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में ब्लॉक इकौना को 86, गिलौला को 86, हरिहरपुररानी को 83, जमुनहा को 86, सिरसिया को 86, भिनगा नगर पालिका को 24 तथा नगर पंचायत इकौना 24 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य आवंटित किया गया है। इसके तहत सात व 14 जुलाई को 142 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। इसके लिए आवेदन लिए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...