लखीमपुरखीरी, मई 3 -- गांव के लोगों को मांगलिक कार्यों के लिए उत्सव भवन उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने हर विधानसभा में एक उत्सव भवन बनाने की पहल की है। एक उत्सव भवन बनाने के लिए सवा करोड़ से ज्यादा का बजट सरकार दे रही है। उत्सव भवन में कमरों के अलावा एक हाल बनाया जाएगा, किचेन शेड बनेगा साथ ही बाहर पार्किंग की भी व्यवस्था होगी। जिले की कस्ता विधानसभा का उत्सव भवन कैमा बुजुर्ग गांव में बन रहा है। अब अन्य सात विधानसभाओं में उत्सव भवन बनाने को जमीन की तलाश की जा रही है। शहरों की तर्ज पर गांव वालों को भी शादी बारात आदि के लिए एक भवन मिल सके इसके लिए सरकार ने हर विधानसभा में एक उत्सव भवन बनाने जा रही है। जिले की सात विधानसभाओं में उत्सव भवन बनाने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। एक उत्सव भवन के लिए कम से कम तीन हजार एक्वायर मीटर की जमीन की जरूरत ...