सात विद्यालय हाईटेक, परमट के लिए लड़ूंगा जंग : अमिताभ
कानपुर, मई 20 -- आर्य नगर क्षेत्र के सात विद्यालयों को हाईटेक सुविधा से लैस करा चुका हूं। स्वीकृत विद्यालयों में परमट का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। बाधाओं को पार करने के लिए हर जंग लड़ने को तैयार हूं। ये बातें आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहीं। वह हीरामन पुवा स्थित कंपोजिट विद्यालय में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ करते समय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने बताया कि हाईटेक विद्यालयों में नवीन भवन, स्मार्ट क्लास के लिए डिजिटल बोर्ड, फर्नीचर व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं हैं। विधायक अमिताभ बाजपेई ने बताया कि आजादी से पहले का बना यह विद्यालय जर्जर हो गया था। लिहाजा, इस विद्यालय को हाईटेक बनाने का संकल्प लिया था। यह संकल्प पूरा हो गया। इससे बच्चों के चेहरे पर खुशी आएगी। विधायक ने बताया कि हीरामन पुरवा कंपोजिट विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.