अमरोहा, फरवरी 3 -- मंडी धनौरा। मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए सात निर्धन विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा है। पुलिस ने इन बच्चों का प्राथमिक विद्यालय में दाखिला कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम ने विशेष अभियान चलाया। अभियान में टीम ने मोहल्ला कंचन बाजार में गिहार समाज के ऐसे बच्चों को चिन्हित किया, जो गरीबी के कारण शिक्षा से वंचित थे। इसके बाद सभी सात बच्चों का ग्राम वंशगोपालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में विधिवत प्रवेश सुनिश्चित कराया गया। विद्यालय में दाखिला पाने वाले बच्चों में प्रीति, साक्षी, कुंज, शौर्य, सिद्धार्थ, गौरी एवं अनुराग शामिल हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजली कटारिया ने बताया कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सामाजिक सुधार भी पुलिस ...