सात विकेट से जीत दर्जकर क्रांतिकारी शेष इलेवन ने जीता खिताब
कानपुर, मार्च 25 -- शहीद दिवस के अवसर पर गंगा बैराज स्थित बीसीए ग्राउंड पर कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन की ओर से एक क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। इसमें क्रांतिकारी शेष इलेवन ने क्रांतिकारी रेड इलेवन को सात विकेट से हराकर खिताब जीता। मैच शुरू होने से पहले अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। फिर टॉस जीतकर क्रांतिकारी रेड इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 148 रन बनाए। सौरभ त्रिवेदी ने 57 रन, राजेश ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में क्रांतिकारी शेष इलवेन की ओर से विवेक यादव ने चार और राहुल ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी क्रांतिकारी शेष इलेवन ने 17.1 ओवर में तीन विकेट पर 149 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से सोनू शर्मा ने 47 रन और मोनू सिंह 36 रन बनाए। श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.