आगरा, नवम्बर 14 -- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं बन सकेंगी विभिन्न प्रकार की सखी। इनमें समूह सखी, बैंक सखी, बीसी सखी, विद्युत सखी, आजीविका सखी, सूक्ष्म उद्यम सखी, स्वास्थ सखी बनकर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। इसके बारे में मिशन के अधिकारी जानकारी देने में जुटे हैं। मिशन के एक अधिकारी ने बताया कि, जनपद के सात विकास खंड पर सखी का चयन किया जाएगा। जिले में करीब 5801 स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इनमें से कासगंज में 1168, सोरोंजी में 957, गंजडुंडवारा में 824, सिढ़पुरा में 810, अमांपुर में 733, सहावर में 726 और पटियाली में 583 समूह संचालित हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समूह में काम करने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार ग्रामीण महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए प्रयास कर रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.