चित्रकूट, अप्रैल 26 -- चित्रकूट। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से ड्रंकन ड्राइविंग के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। जिसमें सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वाहन चालकों की चेकिंग की गई। इस दौरान सात वाहन चालकों को नशे की हालत में पाया गया। जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई। मौजूदा समय पर शराब पीकर वाहन चलाना एक शौक जैसा बन गया है। जिससे नशे की हालत में वाहन चलाने पर हादसे होते है। परिवहन और यातायात पुलिस लगातार इस पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है। शनिवार की देर शाम परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से ड्रंकन ड्राइविंग (शराब पीकर वाहन चलाने) के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- शराब पीकर वाहन चलाने पर तीन पर कार्रवाई जिसमें रेलवे स्टेशन...