सात वारंटी गिरफ्तार, भेजा चालान
लखीमपुरखीरी, जून 14 -- मैलानी पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट के तहत लंबे समय से फरार चल रहे सात वारंटियों को गिरफ्तार कर उनका चालान भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी काफी समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे जिसके चलते उनके विरुद्ध वारंट जारी किए गए थे। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में विपिन पुत्र सुंदरलाल निवासी संसारपुर, सौरभ पुत्र बांकेलाल, रामशरण पुत्र बांकेलाल, अरविंद पुत्र बांकेलाल सभी निवासी मोलिया, सोमपाल उर्फ अजय पुत्र जोधा निवासी बसुपुर, काशीराम पुत्र सूरज प्रसाद निवासी गंगापुर और लल्लन पुत्र हेमनाथ निवासी गंगापुर शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.