सात वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
भागलपुर, जून 4 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न गांवों में छापेमारी कर सात एनबीडब्लू वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कहलगांव थाना पुलिस ने श्यामपुर गांव में छापेमारी कर अमृत चंद राय, बिहारी राय एवं तारा देवी को गिरफ्तार किया। वहीं औरंगाबाद गांव में कार्रवाई करते हुए लालू यादव को गिरफ्तार किया गया। वहीं अंतिचक थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान दयालपुर गांव से मो. इदरीस एवं विवेक कुमार तथा नयनसुख नगर से संतोष कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.