पलामू, जनवरी 7 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेनुडीह एवं बनाही गांव निवासी और लंबे समय से फरार चल रहे चार महिला सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार करके बुधवार को जेल भेज दिया गया है। पिपरा के थाना प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि तेनुडीह गांव के मथुरा यादव को मारपीट के मामले में जेल भेजा गया है। बनाही गांव के सरयु राम, सुनिल राम और चार महिलाओं को अवैध शराब के धंधे के मामले में जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सभी आरोपी फरार चल रहे थे। वारंटियों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...