सीतापुर, फरवरी 8 -- सीतापुर। एसपी के निर्देश पर चलाए गए धरपकड़ अभियान में पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से सात वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। तालगांव पुलिस ने बृजेश, शत्रोहन, सरजू, अयोध्या को गिरफ्तार किया है। वहीं लहरपुर पुलिस ने वारंटी हरिकरन को जेल भेजा है। इसके अलावा महोली कोतवाली पुलिस ने वांछित अभियुक्त सर्वेश कुमार, नीरज कुमार उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस का कहना है कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर बराबर अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.