मथुरा, दिसम्बर 23 -- जमुनापार थाना क्षेत्र के गांव सिहोरा में पूर्व प्रधान के बेटे पर जानलेवा हमले के बाद से फरार चल रहे दो नामजदों ने मंगलवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दोनों आरोपी बृज केसरी पहलवान के भाई हैं, और पिछले सात वर्ष से फरार चल रहे थे। जमुनापार थाना क्षेत्र के पूर्व प्रधान रामवीर पक्ष के अधिवक्ता बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव सतेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि 18 अगस्त 2018 को गांव सिरोहा में पूर्व प्रधान रामवीर सिंह के बेटे सुरेंद्र सिंह पर बृज केसरी देवेंद्र पहलवान, उनके भाई धर्मेंद्र, राघवेन्द्र सहित कुछ अज्ञात पहलवानों ने जानलेवा हमला किया था। पुलिस की मौजूदगी में आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। आरोपी देवेंद्र पहलवान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.