बस्ती, मार्च 27 -- कप्तानगंज (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। कप्तानगंज पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस की मदद से 2019 से फरार चल रहे एक 50 हजार के इनामिया शातिर को गिरफ्तार किया है। सीओ कलवारी संजय सिंह ने गुरुवार को धरपकड़ की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी लालमन यादव निवासी बनहा थाना कप्तानगंज को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि चोरी के मुकदमे में वांछित आरोपी लालमन की तलाश में पुलिस टीम लगातार उसके संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही थी। मुखबिर की सूचना पर एसओ कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव, एसओजी टीम के प्रभारी विकास यादव, सर्विलांस शेष नाथ यादव की टीम ने सात वर्ष से फरार चल रहे शातिर लालमन यादव को महराजगंज फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसपी स्तर से उस पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.