सात वर्षीय मासूम के साथ युवक ने किया कुकर्म!
कौशाम्बी, मार्च 19 -- मंझनपुर, संवाददाता कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले सात वर्षीय बालक के साथ बहला-फुसलाकर युवक ने कुकर्म किया। शोर मचाने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि उसके पिता के उलाहना देने पर पीड़ित की मां संग अभद्रता की। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी है।कोखराज इलाके की महिला ने बताया कि बुधवार को उसका सात वर्षीय बेटा घर के समीप खेल रहा था। इस दौरान आरोपी जय सिंह उर्फ गोलू टॉफी का लालच देकर उसको गांव के बाहर बाग में बुला ले गया। वहां उसके साथ कुकर्म किया। चीखने पर लात-घूसों से पिटाई की। इसके बाद खून से लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गया। घटना से सहमे बालक ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित मां का कहना है कि बच्चे के निजी अंगों में गंभीर चोट आई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.