आगरा, जून 8 -- कोतवाली क्षेत्र में पिता को खाना देकर घर लौट रही सात वर्षीय बालिका से ई-रिक्शा चालक ने छेड़छाड़ की और उसे घायलावस्था में घर पर छोड़कर चला गया। घटना की जानकारी पर परिजनों ने थाना में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता को उपचार व मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। गंजडुंडवारा कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में एक व्यक्ति ने बताया है कि गत सात जून को उसकी सात वर्षीय बेटी उसे परचून की दुकान पर खाना देने आई थी। जब वह खाना देकर लौट रही थी, तभी ई-रिक्शा चालक कन्हैया पुत्र चंद्रभान शर्मा निवासी गनेशपुर ने उसे घर छोड़ने की कहकर ई-रिक्शा में बैठा लिया। यह भी पढ़ें- दुकानदार ने बालिका से की छेड़खानी, पुलिस ने भेजा जेल आरोप है कि ई-रिक्शा में बैठाकर वह बालिका को इधर-उधर घुमाता रहा और उसके साथ छेड़खानी की। बाद में ल...