आजमगढ़, अप्रैल 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। बालक की मां ने बुधवार को थाना में आरोपियों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने आरोप लगाया कि सोमवार को गांव का एक युवक उसके सात वर्षीय बेटा को चाउमीन, छोला खिलाया बहला फुसला कर एकांत स्थान पर ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इसके बाद से पीड़ित बालक बीमार है। मंगलवार को डॉक्टर को दिखया, बुधवार को सोनोग्राफी कराई। बुधवार को आरोपी के घर उलाहना देने गई तो आरोपी और उसके घर के लोगों ने धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...