सात वर्षीय बच्चे को कुत्ते ने हमलाकर किया घायल
बागपत, जून 23 -- बागपत। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सोमवार को गुर्जर कॉलोनी में कुत्ते ने सात साल के बच्चे को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शहर में कई कॉलोनियां ऐसी हैं जिनमें लोग लाठी-डंडे लेकर घरों से निकलते हैं। सोमवार सुबह गुर्जर कॉलोनी के फिरोज का सात वर्षीय बेटा साद दुकान पर सामान लेने जा रहा था। रास्ते में कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने साद के हाथ को बुरी तरह जख्मी कर दिया। बच्चे के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वे तुरंत बच्चे को जिला अस्पताल ले गए। वहीं, जिलेभर में सोमवार को कुत्ता और बंदर काटे के 110 नए मामले सामने आए। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम के कारण कुत्ते और बंदरों के व्यवहार में भी बदलाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.