गोड्डा, मार्च 20 -- ठाकुरगंगटी, प्रतिनिधि । गुरूवार को ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआरा गांव के एक कुएं से सात वर्षीय बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते घटना स्थल पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए।जहां बच्चे की शव की पहचान गांव के ही सनप्राज रंगरेज,उम्र 7 वर्ष, पिता नूर मोहम्मद के रूप में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सनप्राज बुधवार के शाम से ही घर से लापता था।वही मृत बच्चे की मां मनीदा खातून ने बताया कि घर नहीं आने पर काफी खोजबीन की गई। अपने सगे संबंधियों में भी पता किया गया पर कुछ पता नहीं चल पाया।वही गुरूवार की सुबह जब किसी ने घर के कुछ दूरी पर अवस्थित एक कुएं में लाश को तैरते देखा तो शोर मचाया ।जहां कुएं के पास उसकी मां पहुंच अपने पुत्र को देख रो रो कर बार बार बेहोश हो रही थी कह रही थी कि सबकुछ छीन ...