छपरा, जुलाई 12 -- नगरा। खैरा थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता के पिता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पीड़िता के पिता द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, उनकी पुत्री शनिवार की शाम स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक अंकित कुमार कथित रूप से उसे बहला-फुसलाकर अपने कब्जे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंचने पर बच्ची ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन तत्काल खैरा थाना पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। खैरा प्रभारी थानाध्यक्ष चंदा कुमारी ने बताया कि पीड़िता के पिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्ता...