खगडि़या, मार्च 30 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का एक मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि महेशखूंट थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक बच्ची को बहला फुसलाकर मक्के की खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी रविवार को मिलते ही पीड़ित बच्ची की मां महेशखूंट थाना में आवेदन देकर एक युवक पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया पीड़ित बच्ची की मां के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है। आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...